Uttar Pradesh Indigo खेती से किसानों की आय बढ़ाने पहल

tsoi news

लखनऊ : Uttar Pradesh Indigo खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से एएमए हर्बल समूह और लखनऊ स्थित Integral University के कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मकसद इंडिगो को प्रदेश की नई नकदी फसल के रूप में विकसित करना और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।

समझौते के तहत विश्वविद्यालय इंडिगो की वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज और प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

वहीं एएमए हर्बल समूह किसानों से फसल की खरीद, प्रोसेसिंग और बाजार से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएगा, जिससे किसानों को स्थायी और बेहतर आय का रास्ता मिल सके।

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान कुलपति प्रो. जावेद मुसर्रत, कृषि विभागाध्यक्ष प्रो. सबा सिद्दीकी, जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. वजा-उल-हक, एएमए हर्बल समूह के को-फाउंडर व सीईओ Dr. Yawar Ali Shah सहित कई शिक्षाविद और अधिकारी मौजूद रहे।

tsoi news

डॉ. यावर अली शाह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग से नई संभावनाएं बनती हैं, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ-साथ किसानों और कृषि क्षेत्र को भी सीधा लाभ मिलता है। यह पहल प्रदेश में टिकाऊ और लाभकारी खेती को नई दिशा देने की उम्मीद जगा रही है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment