Video viral on social media” नादेमऊ चौराहे पर डीसीएम चालक की पिटाई

Video viral on social media

सौरिख (कन्नौज) । Video viral on social media” छिबरामऊ से सौरिख की ओर आ रहे एक डीसीएम चालक के साथ नादेमऊ चौराहे पर मारपीट का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, इटावा जनपद के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बीधूपुरा निवासी चालक मित्र प्रकाश पुत्र रामधन त्रिपाठी मंगलवार शाम करीब छह बजे वाहन लेकर सौरिख की ओर जा रहे थे।

रास्ते में सौरिख-छिबरामऊ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने वाहन रुकवाने का इशारा किया।

चालक द्वारा वाहन न रोकने पर दोनों युवकों ने पीछा किया और नादेमऊ चौराहे पर डीसीएम को रुकवा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद दोनों युवकों ने चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Video viral on social media

plugins
Author: plugins

Leave a Comment