Xiaomi ने भारत में 15 शहरों में प्रीमियम सर्विस नेटवर्क बढ़ाया

tsoi news

लखनऊ : Xiaomi ने भारत में ग्राहकों के भरोसे को और मज़बूत करते हुए अपने प्रीमियम सर्विस सेंटर नेटवर्क का विस्तार किया है।

कंपनी ने दूसरे चरण के तहत 15 नए शहरों में प्रीमियम सर्विस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है, जो 100 प्रीमियम सर्विस सेंटर स्थापित करने के उसके दीर्घकालिक लक्ष्य का अहम हिस्सा है।

इस विस्तार का उद्देश्य ग्राहकों को तेज़, भरोसेमंद और अनुभव-आधारित आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराना है।

लखनऊ, विशाखापत्तनम और सूरत में आज नए सेंटर लॉन्च किए गए, जबकि लुधियाना और इंदौर में सेंटर हाल ही में शुरू हो चुके हैं।

वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक ये सभी सेंटर पूरी तरह चालू हो जाएंगे। नए प्रीमियम सर्विस सेंटर केवल रिपेयर तक सीमित नहीं हैं,

बल्कि इन्हें एक समग्र अनुभव केंद्र के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जहाँ तेज़ रिपेयर, एक्सपर्ट तकनीकी सहायता, उत्पाद अनुभव ज़ोन और बेहतर ग्राहक सुविधाएँ मिलती हैं।

इन सेंटरों पर महिला ग्राहकों को विशेष छूट, रक्षा कर्मियों और दिव्यांग व्यक्तियों को लाइफ़टाइम सर्विस बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

साथ ही सीमित समय के लिए स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज़ पर आकर्षक ऑफ़र भी उपलब्ध हैं।

tsoi news

शाओमी का यह कदम लंबे समय तक डिवाइस उपयोग और सस्टेनेबल ओनरशिप को बढ़ावा देने की दिशा में एक मज़बूत पहल माना जा रहा है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment