सौरिख कन्नौज : खाना बनाते , क्षेत्र के डढूअन नगला गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के लीकेज के चलते झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान एवं दस हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गई।आग बुझाते समय झोपड़ी स्वामी के हाथ पैर झुलस गए।
डढूअन नगला निवासी रामशरन(64) पुत्र भीकम सिंह अपनी झोपड़ी में सुबह 11:30 बजे गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। अचानक सिलेंडर लीकेज के चलते झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। जिसमे कपड़े चारपाई गेहूं सरसों पंखा एवं अन्य गृहस्थी का सामान समेत दस हजार रूपए की नगदी जलकर खाक हो गई। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने मिट्टी एवं आस-पड़ोस के समरसेबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। वही आग बुझाते समय रामशरन वर्मा के हाथ वा पैर झुलस गए।लेकिन तब तक रामशरन की पूरी गृहस्थी भी जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट अपनी उच्च अधिकारियों को भेजी है।
