महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ

MaharanaPratapMedicalCollege

कानपुर : महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरगंज, बैकुंठपुर में पैटर्न डे के अवसर पर संस्थापक एवं चेयरमैन स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य उनके सेवा, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में डॉक्टर संदीप जैन, डॉक्टर स्तुति और उनकी चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान सिस्टर रूबी, सिस्टर लक्ष्मी तथा फिजियोथैरेपिस्ट हरेन्द्र पांडे ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाया। कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर आलोक मिश्रा, अध्यापक पटेल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

MaharanaPratapMedicalCollege

सभी ने स्वर्गीय राम सिंह भदोरिया के शिक्षा और समाजसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

वक्ताओं ने बताया कि राम सिंह भदोरिया ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शुल्क में रियायत और अनेक छात्रों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई।

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के बच्चों के लिए भी संध्याकालीन शिक्षा की व्यवस्था शुरू की थी। कार्यक्रम के अंत में गौरव भदोरिया ने सभी से समाजहित और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment