रात में घर खंगालने वाले चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

Night House Theft

बाराबंकी : रात के अंधेरे में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा देर बच नहीं सके। रामसनेहीघाट पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम चोरी की घटना की जांच में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर चंदौली मोड़ के पास घेराबंदी कर बिरजू निवासी नारायनपुर और आकाश पाण्डेय निवासी आलागनी का पुरवा को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने 27-28 जुलाई की रात नारायनपुर गांव में एक मकान से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए। बरामद सामान में लॉकेट, कमरबंद, हाथफूल, अंगूठियां, बिछिया और मोतियों की माला शामिल है।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। बिरजू पर चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि आकाश पाण्डेय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

Night House Theft

पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगालने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी, उपनिरीक्षक शोभीत शुक्ला सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment