17 Chhoti Partiyon को एकजुट करेंगे शिवपाल सिंह यादव, बनी रणनीति

शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करते शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली और एजाज सिद्दीकी।

लखनऊ : 17 Chhoti Partiyon को एकजुट करेंगे शिवपाल सिंह यादव, बनी रणनीति . उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनाने की कवायद तेज होती दिखाई दे रही है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से शराबबंदी संघर्ष समिति (PECT) के अध्यक्ष मुर्तजा अली और प्रमुख उद्योगपति एजाज सिद्दीकी ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में प्रदेश की 17 छोटी राजनीतिक पार्टियों को शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक मंच पर लाने का प्रस्ताव प्रमुखता से उठा।

सभी दलों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर प्रदेश के हित में मिलकर काम करने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए इसी महीने शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।

शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करते शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली और एजाज सिद्दीकी।

प्रस्तावित बैठक में आगे की राजनीतिक दिशा और सामूहिक रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने ट्रस्ट की जनसेवा गतिविधियों को विस्तार देने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई गई सहायता की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों को आगे भी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment