Barabanki Hatyakand मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिले

Barabanki Hatyakand

द स्वार्ड ऑफ इण्डिया
संवाददाता इरफान अहमद
रामसनेहीघाट, बाराबंकी । Barabanki Hatyakand” दरियाबाद थाना क्षेत्र के पारा बेहटा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे

। उन्होंने मृतक बबलू राजभर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

करीब एक घंटे तक परिवार के बीच रहे मंत्री राजभर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा, “प्रदेश में कानून का राज है। अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे सजा मिलकर रहेगी।

” उनके इस आश्वासन से परिजनों को कुछ हद तक राहत मिली और न्याय की उम्मीद मजबूत हुई। पंचायत चुनाव पर बोले— कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है

। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, सरकार उसका पूरी तरह सम्मान करेगी। साथ ही बताया कि पिछली सुनवाई टल गई है और अगली तारीख का इंतजार है।

हत्या से दहला था पूरा इलाका गौरतलब है कि शनिवार को बबलू राजभर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पोस्टमार्टम के बाद सामने आए तथ्यों और परिजनों के गंभीर आरोपों ने मामले को और तूल दे दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक बबलू राजभर परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

उनकी मौत के बाद पत्नी और छोटे बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। मंत्री ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष और तेज जांच के निर्देश दिए हैं।

संदेश साफ— अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई मंत्री के दौरे के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है।

Barabanki Hatyakand

सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment