PM Modi से सवाल करने वाली हेला लिंग को भारत आने से रोका

Hella Ling Visa Controversy

भारत समिट 2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित नॉर्वे की पत्रकार हेला लिंग ने भारत आने से रोके जाने का आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

पत्रकार का दावा है कि सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले उनका वीजा रद्द कर दिया गया, जबकि उन्हें शुरुआत में इसकी मंजूरी मिल चुकी थी।

हेला लिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए हैं।

इस मामले ने राजनीतिक बहस को भी तेज कर दिया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि हेला लिंग के अलावा करीब 116 विदेशी प्रतिनिधियों को भी सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

Hella Ling Visa Controversy

हालांकि, इन दावों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, तेलंगाना सरकार और समृद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में ‘भारत समिट 2026’ आयोजित किया जा रहा है।

इसमें 70 से अधिक देशों के एक हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई थी। मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

अब इस पूरे प्रकरण में वीजा रद्द होने के कारणों और विदेशी प्रतिनिधियों को अनुमति नहीं मिलने के सवालों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment