बाराबंकी : Deva Mela के लिए अखिलेश यादव ने चादर रवाना की . प्रसिद्ध देवा मेला की धार्मिक और सूफी परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरगाह के लिए चादर रवाना की।
इस अवसर पर देवा के सज्जादानशीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। चादर रवाना करने के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान, सदर विधायक सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सभासद शाफे जुबैरी, सभासद मोहम्मद सलमान और नगर अध्यक्ष सईद अहमद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बाबा इकबाल शाह वारसी, बाबा याकूब शाह वारसी, बाबा पंची शाह वारसी और बाबा मारूफ शाह वारसी सहित अन्य सम्मानित लोगों ने अखिलेश यादव से चादर प्राप्त की।
इसके बाद सभी लोग चादर लेकर बाराबंकी स्थित देवा मेला में हजरत सैयद हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पेश करने के लिए रवाना हुए।
इस आयोजन के माध्यम से देवा शरीफ की वर्षों पुरानी आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दरगाह पर चादर पेश करने की रस्म को आपसी सद्भाव, आस्था और भाईचारे का प्रतीक बताया। देवा मेला अपनी सूफी परंपरा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए विशेष पहचान रखता है।









