Project Udaan के जरिए छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मार्गदर्शन

Project Udaan

मसौली बाराबंकी : Project Udaan के जरिए छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मार्गदर्शन . रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज मसौली में प्रोजेक्ट उड़ान के अंतर्गत छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग जागरूकता कार्यक्रम एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इसमें विशेषज्ञों ने छात्राओं को शिक्षा के साथ कौशल विकास रोजगार स्वरोजगार और करियर चयन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रोजेक्ट उड़ान का संचालन साक्षर हम फाउंडेशन द्वारा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल साक्षरता व्यावहारिक कौशल करियर मार्गदर्शन और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नेशनल एकेडमी ऑफ रुडसेटी (एनएआर) ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के स्टेट कंट्रोलर (असेसमेंट एंड क्वालिटी एश्योरेंस) सुगर सिंह ने छात्राओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों कौशल विकास और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सिंह को विकास क्षेत्र में करीब 22 वर्षों का अनुभव है।

विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट उड़ान के तहत मसौली में छात्राओं को करियर काउंसलिंग, कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट उड़ान के तहत मसौली में छात्राओं को करियर काउंसलिंग, कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

दूसरे सत्र में एस आर गुप्ता ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार छोटे व्यवसाय आजीविका संवर्धन और स्वयं का उद्यम स्थापित करने के बारे में विस्तार से बताया।

कृषि ग्रामीण विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले गुप्ता ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

दोनों सत्रों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विशेषज्ञों से करियर एवं रोजगार से जुड़े सवाल पूछे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सबा जहीर प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत धीमान शिक्षकगण एवं प्रोजेक्ट टीम मौजूद रही।

प्रशांत धीमान ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, कौशल और करियर के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे भविष्य में समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment