Prime Minister Narendra Modi के सम्मान में चला स्वच्छता अभियान

tsoi news

संवाददाता इरफान अहमद
रामसनेहीघाट, बाराबंकी । Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कल्याणी नदी तट स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन के साथ देश की उन्नति और समृद्धि की कामना की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वयं सफाई की और लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।

tsoi news

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रहित, जनसेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा, उत्साह और जनभागीदारी का माहौल बना रहा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment