Amazon Prime ऑडियो लवर्स के लिए शानदार सेल शुरू

Amazon Prime Day

लखनऊ : Amazon Prime Day 2026 के 10वें संस्करण के अवसर पर प्रीमियम ऑडियो ब्रांड सेनहाइज़र ने अपने लोकप्रिय हेडफ़ोन, ईयरबड्स, माइक्रोफ़ोन और प्रोफेशनल ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफ़र्स की घोषणा की है।

4 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे इस सेल अभियान में ग्राहक चुनिंदा उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक की छूट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस सेल में Momentum 4 Wireless Special Edition, Momentum True Wireless 4, HD 620S, HD 490 Pro Plus, Profile USB Microphone, Profile Wireless 1-Channel Set और 2-Channel Set जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स विशेष कीमतों पर उपलब्ध रहेंगे।

Momentum 4 Wireless में 42mm ट्रांसड्यूसर, एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, ट्रांसपेरेंसी मोड और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिलती हैं। वहीं HD 490 Pro Plus को स्टूडियो, म्यूजिक प्रोडक्शन और ऑडियो एडिटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो सटीक और संतुलित साउंड प्रदान करता है।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Profile Wireless Series और Profile USB Microphone भी आकर्षण का केंद्र हैं। इनमें आसान कनेक्टिविटी, स्टूडियो-ग्रेड रिकॉर्डिंग, लंबी बैटरी लाइफ और प्रोफेशनल ऑडियो क्वालिटी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

इसके अलावा Momentum True Wireless 4 ईयरबड्स हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो, एडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, वायरलेस चार्जिंग और लगभग 30 घंटे तक के बैटरी बैकअप के साथ उपलब्ध होंगे।

Amazon Prime Day

कंपनी का कहना है कि यह सेल उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो प्रीमियम ऑडियो अनुभव को किफायती कीमत पर खरीदना चाहते हैं। अमेज़न प्राइम डे के दौरान सभी ऑफ़र्स सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment