लखनऊ : Amazon Sale में सेनहाइज़र ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट . सेनहाइज़र ने अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2026 के लिए अपने चुनिंदा प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स की घोषणा की है।
7 अगस्त से शुरू होने वाली इस सेल में ग्राहक सेनहाइज़र के लोकप्रिय उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध होगी।
सेल में सेनहाइज़र आईई 100 प्रो इन-ईयर मॉनिटर आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह प्रोडक्ट डीजे, म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतर ऑडियो मॉनिटरिंग अनुभव प्रदान करता है।
इसमें सिंगल डायनेमिक ड्राइवर के साथ दमदार बास और संतुलित साउंड मिलता है। सेल के दौरान इसे 6,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, सेनहाइज़र मोमेंटम 4 वायरलेस हेडफोन भी शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध होगा।

इसमें 42 मिमी ट्रांसड्यूसर सिस्टम, एडाप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसकी एमआरपी 34,990 रुपये है, जबकि बैंक डिस्काउंट सहित इसे 18,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।








