Ayodhya Shri Ram Mandir में लूट के खिलाफ यलगार

Ayodhya Ram Mandir

मुंबई : Ayodhya Shri Ram Mandir में लूट के खिलाफ यलगार . दादर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई लूट के विरोध में जोरदार हुंकार भरते हुए रामरक्षा महाआरती का आयोजन किया गया।

राम रक्षा महाआरती के आयोजक वार्ड 188/189 शिवसेना के उपविभाग प्रमुख गंगा ढेर बेर ने बताया कि श्रीराम मंदिर में हुई चोरी केवल समस्त हिंदुओं की आस्था का अपमान ही नहीं है,

बल्कि भक्ति के नाम पर डाका डालकर की गई यह एक “महालूट” भी है। जब तक इस चोरी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।

 

Ayodhya Ram Mandir

इस अवसर पर पार्टी प्रमुख माननीय उद्धवसाहेब ठाकरे ने यह हुंकार भरते हुए सभी हिंदुओं से इन चोरों से सतर्क और जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवासेना प्रमुख, शिवसेना नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे, शिवसेना के अन्य नेता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में हिंदू, रामभक्त और शिवसैनिक उपस्थित थे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment