मथुरा । Baba Kadera Singh Vidya Mandir में आयोजित कक्षावार शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार खेल कौशल और रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 129 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शतरंज के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह खेल भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपरा का हिस्सा रहा है।
उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता को विकसित करने वाला खेल है।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 में रतनेश, कक्षा 7 में आरव, कक्षा 8 में आदित्य, कक्षा 9 में हिमांशु, कक्षा 10 में यश शर्मा तथा कक्षा 12 में गर्वित विजेता बने।
वहीं उपविजेता के रूप में पार्थ, अभय, कृष्णा, गौरांग, मुदित और विवेक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्राचार्य देवाशीष सेन ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अन्य प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षक, प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।









