Bandhan Flexi Cap Fund ने निवेश रणनीति में दिखाई लचीलापन

Bandhan Flexi Cap Fund

लखनऊ : Bandhan Flexi Cap Fund ने अपने 21 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर फंड की निवेश रणनीति और बदलते बाजार के बीच उसकी कार्यप्रणाली को सामने रखा गया।

फंड का दृष्टिकोण किसी एक निवेश शैली या मार्केट सेगमेंट पर निर्भर रहने के बजाय विविध अवसरों के साथ संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है।

फंड की रणनीति में मोमेंटम, क्वालिटी और वैल्यू जैसे तीन प्रमुख निवेश नजरियों को शामिल किया गया है। मोमेंटम के तहत मजबूत कमाई और विकास की संभावनाओं वाली कंपनियों पर ध्यान दिया जाता है।

क्वालिटी में मजबूत कारोबार, पूंजी पर बेहतर रिटर्न और प्रबंधन की विश्वसनीयता जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाता है।

वहीं, वैल्यू रणनीति में ऐसी कंपनियों की पहचान की जाती है जिनके मौजूदा मूल्यांकन में सुधार की गुंजाइश दिखाई दे। फंड का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू फ्लेक्सिबल मार्केट-कैप एलोकेशन है।

Bandhan Flexi Cap Fund

इसके तहत लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश का अनुपात बाजार परिस्थितियों तथा उपलब्ध अवसरों के अनुसार बदला जा सकता है।

फंड टीम का जोर अत्यधिक जोखिम लेकर त्वरित लाभ हासिल करने के बजाय अनुशासित निवेश और दीर्घकालिक कंपाउंडिंग पर है। इसी सोच के तहत फंड को विविध निवेश अवसरों वाला कोर इक्विटी समाधान बनाने का प्रयास किया गया है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment