Bandhan Mutual Fund ने डिजिटल आदतों पर अनोखा कटाक्ष किया

Lucknow : Bandhan Mutual Fund ने मदर्स डे के मौके पर अपनी नई और भावनात्मक कैंपेन फिल्म ‘लल्ला डोंट बॉय’ लॉन्च कर लोगों का ध्यान खींचा है।

यह कैंपेन आज की डिजिटल लाइफस्टाइल और बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग आदतों पर हल्के-फुल्के अंदाज में संदेश देता है।

फिल्म में मां अपने बड़े हो चुके बच्चों को प्यार भरे अंदाज में समझाती नजर आती हैं कि देर रात तक मोबाइल चलाना, बेवजह शॉपिंग ऐप्स पर समय बिताना और फिजूल खर्ची से बचना जरूरी है।

कैंपेन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर वित्तीय आदतों और भविष्य के लिए निवेश के प्रति जागरूक करना है।

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि मां हमेशा अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य की चिंता करती हैं और यही भावना इस फिल्म में दिखाई गई है।

उन्होंने बताया कि यह कैंपेन मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को समझदारी से पैसे खर्च करने और निवेश की आदत अपनाने का संदेश देता है।

‘लल्ला डोंट बॉय’ में पारंपरिक लोरी को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को बचपन की यादों से जोड़ती है।

यह फिल्म दिखाती है कि मां की चिंता उम्र के साथ कभी खत्म नहीं होती। डिजिटल दौर में बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग और देर रात तक स्क्रीन देखने की आदतों के बीच यह कैंपेन एक सकारात्मक और सोचने पर मजबूर करने वाला संदेश देता है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment