BARABANKI की बेटियों ने बढ़ाया मान, तीन छात्राओं ने यूपी टॉप-3 में बनाई जगह

इमामुद्दीन
बाराबंकी । BARABANKI उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार बाराबंकी की छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

ज़ैदपुर स्थित द मॉडर्न अकैडमी की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया।

अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वह कुंदन लाल और अनीता वर्मा की पुत्री हैं तथा ग्राम अंदका, पोस्ट उधौली की निवासी हैं।

वहीं अदिति वर्मा ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अदिति, विशाल सिंह और शशि कुमारी की पुत्री हैं और बरियारपुर बघौरा गांव से संबंध रखती हैं।

परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं की मेहनत और लगन को सफलता का मुख्य कारण बताया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment