Bharat में सेनहाइज़र मोमेंटम 5 वायरलेस हेडफोन और ईयरबड्स लॉन्च

Momentum True Wireless 5

लखनऊ : Bharat में सेनहाइज़र मोमेंटम 5 वायरलेस हेडफोन और ईयरबड्स लॉन्च . सेनहाइज़र ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोमेंटम 5 सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने मोमेंटम 5 वायरलेस हेडफोन और मोमेंटम ट्रू वायरलेस 5 ईयरबड्स लॉन्च किए हैं।

नए ऑडियो डिवाइस को बेहतर ध्वनि, आराम और आधुनिक कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मोमेंटम 5 वायरलेस की कीमत 39,990 रुपये रखी गई है।

ओवर-ईयर हेडफोन में 42 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें हाई-फाई साउंड के साथ डॉल्बी एटमॉस स्पेशियल ट्रैकिंग और लॉसलेस कोडेक सपोर्ट मिलता है।

इसका डिजाइन रोजमर्रा के उपयोग के साथ प्रीमियम ऑडियो अनुभव देने पर केंद्रित है। वहीं, मोमेंटम ट्रू वायरलेस 5 की कीमत 29,990 रुपये है।

कॉम्पैक्ट ईयरबड्स में 24-बिट/96kHz हाई-रेज ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस 3D साउंड सपोर्ट दिया गया है। हाइब्रिड एडैप्टिव एएनसी आसपास के शोर को नियंत्रित करने में मदद करती है,

Momentum True Wireless 5

जबकि नेचुरल ट्रांसपेरेंसी मोड बाहरी आवाजें सुनने की सुविधा देता है। ट्रू वायरलेस 5 में यूजर-रिप्लेसेबल बैटरी, ब्लूटूथ 6.0, बेहतर वॉयस कॉलिंग और एआई आधारित स्पीच एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

स्मार्ट कंट्रोल प्लस के जरिए 8-बैंड इक्वलाइजर और अन्य सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है। ईयरबड्स ग्रेफाइट, क्रीम, कॉपर, डेनिम और लैवेंडर रंगों में उपलब्ध हैं। दोनों मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment