Bharat Defence एविएशन उद्योग का वैश्विक केंद्र बनेगा सितंबर 2026 में

Airport Expo 2026

लखनऊ : Bharat Defence एविएशन उद्योग का वैश्विक केंद्र बनेगा सितंबर 2026 में . नई दिल्ली के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) में 10 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाला AEDEX + AIRPORT 2026 भारत को रक्षा, एयरोस्पेस, एविएशन और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के वैश्विक मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तीन दिवसीय इस आयोजन में नीति-निर्माताओं, रक्षा विशेषज्ञों, वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों, एयरपोर्ट डेवलपर्स, निवेशकों, स्टार्ट-अप्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी।

आयोजन का उद्देश्य अत्याधुनिक रक्षा और एयरोस्पेस तकनीकों का प्रदर्शन, रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देना तथा नए निवेश और व्यापारिक अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में सैन्य विमानन, ड्रोन तकनीक, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, एयरपोर्ट आधुनिकीकरण, एमआरओ सेवाएं और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

Airport Expo 2026

आयोजकों के अनुसार, भारत की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने रक्षा विनिर्माण और एयरोस्पेस क्षेत्र को नई गति दी है।

इसी क्रम में AEDEX + AIRPORT 2026 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बीच सहयोग, तकनीक हस्तांतरण और संयुक्त निवेश के लिए प्रभावी मंच बनेगा।

SIATI के मानद अध्यक्ष डॉ. अभय ए. पाशीलकर ने कहा कि यह आयोजन विशेष रूप से MSME, स्टार्ट-अप और स्थापित उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment