लखनऊ : BharatCloud की नई शुरुआत, एआई क्लाउड यात्रा में जुड़ा ‘बादल’ . भारत के सॉवरेन एआई क्लाउड सेवा प्रदाता भारथक्लाउड ने अपने पहले ब्रांड मैस्कॉट ‘बादल’ को लॉन्च किया है।
कंपनी का कहना है कि यह कदम क्लाउड और एआई तकनीक को आम उपयोगकर्ताओं, व्यवसायों और संस्थानों के लिए अधिक सहज एवं भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
‘बादल’ को केवल एक मैस्कॉट नहीं बल्कि भारथक्लाउड की डिजिटल पहचान के रूप में पेश किया गया है। यह भारतीय तकनीकी आत्मनिर्भरता, डेटा सुरक्षा, विश्वास और स्वदेशी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है।
कंपनी का उद्देश्य तकनीकी रूप से जटिल माने जाने वाले क्लाउड प्लेटफॉर्म को आसान अनुभव में बदलना है। भारथक्लाउड के सह-संस्थापक राहुल तक्कल्लापल्ली ने कहा कि तकनीक को डर पैदा करने वाली नहीं बल्कि उपयोगकर्ताओं के लिए सरल और सुविधाजनक होना चाहिए।

वहीं, सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पद्मा रेड्डी सामा ने बताया कि ‘बादल’ ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और कंपनी की सॉवरेन एआई क्लाउड पहचान को विस्तार देने में मदद करेगा।
कंपनी भविष्य में ‘बादल’ को डिजिटल अभियानों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, उद्योग आयोजनों और सोशल मीडिया गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाएगी। इस पहल के जरिए भारथक्लाउड भारत में सुरक्षित और विश्वसनीय क्लाउड समाधानों की स्वीकार्यता बढ़ाने पर जोर दे रहा है।









