Ayodhya Ram Mandir विवाद पर मुख्यमंत्री ने मांगा 15 दिन के समय

लखनऊ । Ayodhya Ram Mandir से जुड़े कथित निधि अनियमितता मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है और अगले 15 दिनों में इसकी रिपोर्ट सामने आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास इस मामले से जुड़े कोई दस्तावेज, प्रमाण या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है,

वे उसे SIT के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि जांच सही दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक अनावश्यक बयानबाजी से बचने का आग्रह किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और राम जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। इसलिए किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने से बचना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment