Chief Minister Yogi Adityanath ने ट्रेड शो पर लिखा संदेश

Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ : Chief Minister Yogi Adityanath आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है।

यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2023 में शुरू किया गया यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद रोजगार के अवसर बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

ODOP और MSME क्षेत्र के जरिए चार करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि एक जनपद-एक उत्पाद की सफलता से प्रेरणा लेकर नई पहल ODOC भी शुरू की गई है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन की छवि से निकालकर विकास और अवसरों का केंद्र बनाना बड़ी चुनौती थी।

प्रदेश की निर्यात भागीदारी दो लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने ट्रेड शो को स्थानीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार तक पहुंचने का मंच बताया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं, विद्यार्थियों और नए उद्यमियों से ट्रेड शो में शामिल होकर नए संपर्क, बाजार और व्यावसायिक अवसर तलाशने का आह्वान किया।

Chief Minister Yogi Adityanath

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment