Defence Minister राजनाथ सिंह ने टीम लखनऊ के सेवा कार्यों को सराहा

Flood Relief

लखनऊ : Defence Minister राजनाथ सिंह ने टीम लखनऊ के सेवा कार्यों को सराहा . फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी सामाजिक संस्था टीम लखनऊ के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान संस्था के अध्यक्ष मुर्तज़ा अली ने संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक और मानवीय कार्यों की जानकारी साझा की।

मुर्तज़ा अली ने बताया कि टीम लखनऊ विभिन्न राज्यों में बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में सक्रिय रही है।

संस्था ने पंजाब में कर्नल राकेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय सेना के साथ राहत कार्यों में सहयोग किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में सेना के साथ मिलकर भी सेवा कार्य किए गए।

टीम ने केरल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा तथा बलरामपुर सहित कई क्षेत्रों में आपदा प्रभावित लोगों की सहायता की।

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद, कोरोना महामारी के दौरान राहत प्रयासों और विकास नगर में अग्निकांड के समय किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

Flood Relief

संस्था के प्रयासों से परिचित होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीम लखनऊ के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ मानवता की सेवा जारी रखने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment