Deputy CM Brajesh Pathak ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Deputy CM Brajesh Pathak lists development achievements.

संवाददाता इरफान अहमद
बाराबंकी । Deputy CM Brajesh Pathak “ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरख ब्लॉक में आयोजित भाजपा के विशेष शिविर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब उनके असली चरित्र को पहचान चुकी है और विकास तथा सुशासन की राजनीति को समर्थन दे रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वर्षों तक जनता को भ्रमित करने का काम किया, लेकिन अब लोग उनकी नीतियों और कार्यशैली को समझ चुके हैं।

उन्होंने कहा, “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता अब जागरूक है और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

कानून-व्यवस्था पर सरकार का दावा

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में माफिया राज समाप्त हो चुका है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

राम मंदिर जांच और सोशल मीडिया टिप्पणी पर भी बोले

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है और जांच निष्पक्ष ढंग से होगी।

दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई

आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी महिला या परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Deputy CM Brajesh Pathak lists development achievements.

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। डिप्टी सीएम के बयान पूरे दिन जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment