Dr. Sultan Shakir Hashmi के जन्मोत्सव पर लखनऊ में सजेगी महफिल

Dr. Sultan Shakir Hashmi

लखनऊ : Dr. Sultan Shakir Hashmi के जन्मोत्सव पर लखनऊ में सजेगी महफिल . वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के जन्मोत्सव पर 12 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित हिंदी संस्थान में 46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, फिल्म और रंगमंच से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।

वर्ष 1980 से आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम साहित्यिक और पत्रकारिता जगत की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ रचनात्मक विचारों के आदान-प्रदान का मंच बनेगा।

इस बार राष्ट्रीय सेमिनार का विषय ‘साहित्य एवं पत्रकारिता कल और आज’ रखा गया है। परिचर्चा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार महेश चंद द्विवेदी करेंगे।

समारोह में पूर्व सांसद जफर अली नकवी और ऐरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अब्बास अली मेहदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Dr. Sultan Shakir Hashmi

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हाशमी की लिखी गजलों की संगीतमय प्रस्तुति से होगी। प्रसिद्ध गजल गायक मिथिलेश लखनवी इन रचनाओं को अपनी आवाज देंगे।

आयोजन में ‘कलमवीर साहित्य शिखर सम्मान-2026’, ‘कलमवीर-चक्र सम्मान-2026’ और ‘कलमवीर-रत्न सम्मान-2026’ समेत विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समारोह का उद्देश्य साहित्य और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चर्चा करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करना है।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment