E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने इसकी सुरक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। सरकार का कहना है
कि इथेनॉल मिश्रित E20 ईंधन निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार किया गया है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बिना प्रमाण वाले दावों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

सरकार ने कहा कि E20 को लेकर फैसले वैज्ञानिक अध्ययन और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिए गए हैं। उपभोक्ताओं से सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है।








