Ed-A-Mamma ने वाराणसी में खोला पहला एक्सक्लूसिव फैमिली स्टोर

वाराणसी : Ed-A-Mamma” अभिनेत्री Alia Bhatt द्वारा स्थापित बच्चों और परिवारों के लिए सस्टेनेबल लाइफस्टाइल ब्रांड एड-ए-मम्मा ने वाराणसी के आईपी सिगरा मॉल में अपना पहला एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट शुरू कर दिया है।

यह नया स्टोर ब्रांड के तेजी से बढ़ते रिटेल विस्तार और टियर-2 शहरों में मजबूत मौजूदगी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ग्राउंड फ्लोर पर करीब 1222 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर को प्रकृति से प्रेरित थीम पर तैयार किया गया है।

हल्के रंग, प्राकृतिक टेक्स्चर और आकर्षक इंटीरियर बच्चों और अभिभावकों को आरामदायक खरीदारी का अनुभव देंगे।

यहां 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों के कपड़ों के साथ मैटरनिटी वियर, खिलौने, किताबें, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज और केमिकल-फ्री बेबी केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।

आलिया भट्ट ने कहा कि वाराणसी में पहला स्टोर शुरू करना ब्रांड के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसका उद्देश्य परिवारों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि एड-ए-मम्मा ऐसे उत्पाद तैयार करता है जो बच्चों के लिए सुरक्षित होने के साथ प्रकृति के अनुकूल भी हों।

ब्रांड का कहना है कि आने वाले समय में देश के कई प्रमुख शहरों में नए स्टोर्स खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक परिवार सस्टेनेबल और जिम्मेदार लाइफस्टाइल से जुड़ सकें।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment