Faizullaganj में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई टीम लखनऊ

Faizullaganj Flood Relief

लखनऊ : Faizullaganj में बाढ़ और जलभराव से परेशान परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए टीम लखनऊ ने सहायता अभियान की रूपरेखा तैयार की है।

संरक्षक मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अपील के बाद टीम के सदस्यों ने सक्रियता बढ़ाते हुए प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों की परेशानियों को समझा।

अध्यक्ष मुर्तुजा अली की अगुवाई में विकास नगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शहजादे कलीम के आवास पर बैठक आयोजित हुई।

 Faizullaganj Flood Relief

इसमें बाढ़ प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। टीम ने राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री एकत्र कर वितरित करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा फैजुल्लागंज स्थित समाजसेवी अमीर खालिद के मदरसे में कम्युनिटी किचन शुरू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को जरूरत के मुताबिक भोजन उपलब्ध कराना है।

मुर्तुजा अली ने कहा कि संकट की घड़ी में शहर के लोगों की सहायता करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की।

 Faizullaganj Flood Relief

टीम के अनुसार, इससे पहले पंजाब और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री पहुंचाई गई थी। बैठक में जुबेर अहमद, वामिक खान, अब्दुल वहीद, कुदरत उल्ला खान, शहजादे कलीम, जसबीर गांधी, बदरुल हसन, मो. कैफ और मो. इदरीस समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment