Fansi Ke Fande से लटका मिला विवाहिता का शव

Police Investigation

कन्नौज : Fansi Ke Fande से लटका मिला विवाहिता का शव . शादी के चंद माह बाद ही पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।

जानकारी के मुताबिक तिर्वा कोतवाली के गांव बछज्जापुर निवासी रसीम अली का निकाह चंद माह पूर्व 20 वर्षीय शेरबानो के साथ हुआ था।

शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में विवाहिता युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। शोरगुल पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए फांसी के फंदे से लटकी विवाहिता युवती का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

Police Investigation

घटना की जानकारी पर मृतिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। विवाहिता की मौत पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

मामले में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल जारी है और फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment