Flood पीड़ितों को राशन बांटकर टीम लखनऊ ने दिखाई इंसानियत

Flood Victims Relief

लखनऊ : Flood पीड़ितों को राशन बांटकर टीम लखनऊ ने दिखाई इंसानियत . फैजुल्लागंज में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की परेशानियों को देखते हुए टीम लखनऊ (PECT) ने राहत अभियान चलाकर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई।

संस्था ने अमीर खालिद के मदरसे में राशन किट वितरित कीं और प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई के जरिए भोजन की व्यवस्था की।

राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले और सब्जियों सहित दैनिक जरूरत का सामान शामिल था। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना था।

Flood Victims Relief

अभियान में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरि महाराज, मौलाना मुश्ताक नदवी, मौलाना गुफरान, राजेंद्र सिंह बग्गा, प्रदीप सिंह बब्बू, रॉयल कैफे के प्रबंध निदेशक मुरलीधर आहूजा और रोहित अग्रवाल सहित कई सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया।

महंत दिव्या गिरि ने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मुरलीधर आहूजा ने जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

वहीं, संस्था के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि टीम का प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों में कोई परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

Flood Victims Relief

रोहित अग्रवाल ने विभिन्न धर्मों के लोगों की सहभागिता को इंसानियत और भाईचारे की मिसाल बताया। इस राहत अभियान में टीम के सदस्यों और अन्य समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। पहल ने आपदा के समय सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना का संदेश दिया।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment