India ITME 2026 से कपड़ा उद्योग को मिलेगा वैश्विक व्यापार का मंच

India ITME 2026

लखनऊ : India ITME 2026 से कपड़ा उद्योग को मिलेगा वैश्विक व्यापार का मंच . भारत के कपड़ा उद्योग को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जोड़ने के उद्देश्य से इंडियाआईटीएमई 2026 का आयोजन 4 से 9 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में कपड़ा मशीनरी निर्माता, इंजीनियर, उद्योग विशेषज्ञ और कारोबारी एक साथ जुटेंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन को 80 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

प्रदर्शनी में 40 से अधिक देशों की भागीदारी और 20 श्रेणियों में 3,600 से ज्यादा मशीनों के लाइव प्रदर्शन प्रस्तावित हैं। इससे प्रतिभागियों को आधुनिक उत्पादन तकनीकों और औद्योगिक समाधानों को समझने का अवसर मिलेगा।

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम व्यापारिक संपर्क बढ़ाने, नई साझेदारियां विकसित करने और वैश्विक बाजार में भारतीय वस्त्र क्षेत्र की संभावनाओं को सामने लाने पर केंद्रित रहेगा।

India ITME 2026

प्रदर्शनी के दौरान सीईओ कॉन्क्लेव, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, उत्पाद लॉन्च और बीटूबी बैठकों जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इनमें उद्योग की चुनौतियों, तकनीकी बदलावों और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा होगी।

इंडिया आईटीएमई सोसाइटी इंदौर, सूरत और अहमदाबाद में रोड शो तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजन का प्रचार करेगी।

वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत कई औद्योगिक केंद्रों पर पंजीकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। चुनिंदा स्थानों पर शुरुआती पंजीकरण के विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment