India’s 40 Young Innovators पहुंचे सैमसंग सेमीफाइनल में

India's 40 Young Innovators

लखनऊ : India’s में युवा प्रतिभाओं और नए विचारों को मंच देने वाले सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026 के टॉप 40 सेमीफाइनलिस्ट सामने आ गए हैं।

देशभर से चुनी गई इन टीमों ने तकनीक और रचनात्मक सोच के जरिए सामाजिक चुनौतियों के समाधान तलाशने की दिशा में अपनी क्षमता दिखाई है।

कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में 14 से 22 वर्ष की उम्र के युवाओं को अपने आसपास की समस्याओं की पहचान कर उन्हें व्यावहारिक समाधानों में बदलने का अवसर दिया जा रहा है।

चयनित प्रतिभागियों को मेंटरशिप, तकनीकी सहयोग, प्रोटोटाइप तैयार करने और प्रैक्टिकल लर्निंग जैसी सुविधाओं के जरिए अपने विचारों को मजबूत करने का मौका मिलेगा। टॉप 40 टीमों का चयन 15 राज्यों और 26 शहरों से हुआ है।

खास बात यह है कि इनमें आधे से अधिक प्रतिभागी टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं। वाराणसी, कोयंबटूर, गुंटूर, अमृतसर, सुंदरगढ़ और राजकोट जैसे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

इस वर्ष प्रतियोगिता के प्रमुख विषयों में एआई लिविंग फॉर इंडिया, हेल्थ एंड एजुकेशन, एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी और स्पोर्ट एंड फिटनेस शामिल हैं।

India's 40 Young Innovators

इन क्षेत्रों में युवाओं के विचार देश की बदलती जरूरतों के लिए तकनीक आधारित समाधान खोजने पर केंद्रित हैं। सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो का यह संस्करण दिखाता है

कि भारत के छोटे शहरों से निकल रही युवा प्रतिभाएं भी भविष्य की तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों के लिए बड़े समाधान तैयार करने की क्षमता रखती हैं।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment