Uttar Pradesh में हिंदू-मुस्लिम एकता का बना प्रेरक उदाहरण विशाल भंडारा

Mass feast becomes an inspiring example of Hindu-Muslim unity in Uttar Pradesh.

लखनऊ । Uttar Pradesh जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वां विशाल भंडारा मंगलवार को राजधानी लखनऊ में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजरतगंज के मुख्य द्वार पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों, धर्मों और समुदायों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग देकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान “क्लीन, ग्रीन एंड हेल्दी लखनऊ” अभियान को बढ़ावा देते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

आयोजन के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया।

इसके अलावा 22 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट तथा 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

आयोजन की सफलता में पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद और महामंत्री अब्दुल वहीद ने कहा कि यह भंडारा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और मानवता को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment