Ministry of Earth Sciences प्रेरित कार्यक्रम में पौधारोपण

tsoi news

लखनऊ । Ministry of Earth Sciences, भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से नव चेतना महिला कल्याण समिति द्वारा खुर्रमनगर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अर्थ डे का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती महजबीं ने की। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं ने धरती को हरा-भरा बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ ली।

प्रभात फेरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने जागरूकता संदेश दिए। दिनेश श्रीवास्तव ने ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ विषय पर विचार रखते हुए प्रकृति संरक्षण का महत्व बताया। वहीं राजकुमार पाण्डे ने अक्षय एवं नवीकरणीय ऊर्जा के लाभों पर प्रकाश डाला।

प्रधानाध्यापिका सिदरा और अध्यक्षा महजबीं ने छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया।

tsoi news

कार्यक्रम में पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment