Mivi Launch करेगा अपना पहला स्मार्टफोन वन, 24 सितंबर उपलब्ध

Mivi One

कानपुर : Mivi Launch करेगा अपना पहला स्मार्टफोन वन, 24 सितंबर उपलब्ध . भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी अब स्मार्टफोन बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहा है।

कंपनी ने क्वालकॉम, फ्लिपकार्ट और गूगल के साथ साझेदारी के तहत अपने पहले स्मार्टफोन मिवी वन को पेश करने की घोषणा की है।

यह डिवाइस 24 सितंबर 2026 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, मिवी वन को भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया जाएगा, जिससे तेज कनेक्टिविटी और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

मिवी ने फोन के डिजाइन में अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स से मिले अनुभव का इस्तेमाल करते हुए परफॉर्मेंस, स्टाइल और वैल्यू पर फोकस किया है।

Mivi One

खास बात यह है कि स्मार्टफोन का निर्माण हैदराबाद स्थित मिवी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया जाएगा। कंपनी पिछले एक दशक से भारत में प्रोडक्ट डिजाइन, रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम कर रही है।

मिवी के सह-संस्थापक विश्वनाथ कंडुला ने स्मार्टफोन को कंपनी की ग्लोबल कंज्यूमर टेक्नोलॉजी बनने की महत्वाकांक्षा की दिशा में अहम कदम बताया। फ्लिपकार्ट के जरिए मिवी वन को देशभर के ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना है।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment