पटना । Modi ka baap bhi jayega: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर श्रोता की टिप्पणी पर खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के कहीं नहीं जाने की बात कही थी।
इस पर खरगे ने जवाब देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके बयान पर आपत्ति जताई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की आलोचना की।
अपने संबोधन में खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी वादों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने काले धन को वापस लाने के वादे का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।
इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा पर सवाल उठाए और कहा कि इस विचारधारा के बने रहने तक देश में शांति स्थापित करना मुश्किल होगा ।










