लखनऊ । Mohanlalganj क्षेत्र के पाण्डेय कॉम्प्लेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी और जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिवसीय जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओं और विशेष रूप से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ट्रस्ट प्रबंधक डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ तथा आरसेटी चेयरमैन रजनीकांत तिवारी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कार्यक्रम के समन्वयक अवधेश साहू ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्रशिक्षण और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

केंद्र प्रभारी जया के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 35 प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें अगले दो सप्ताह तक जूट से विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी।









