Netaji Mulayam Singh Yadav की पुण्यतिथि पर लखनऊ में सेवा कार्यक्रम

Netaji Mulayam Singh Yadav

लखनऊ : Netaji Mulayam Singh Yadav की पुण्यतिथि पर लखनऊ में सेवा कार्यक्रम . समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धांजलि एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में समाजसेवी नवल किशोर टंडन ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को फल बांटे गए और उनके साथ आए तीमारदारों को भोजन कराया गया। इस पहल के जरिए सामाजिक सहयोग, समानता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जनसेवा को नेताजी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम बताया। नवल किशोर टंडन ने कहा कि आज समाज को मुलायम सिंह यादव के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना, जरूरतमंदों की मदद करना और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना समाजवाद की भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Netaji Mulayam Singh Yadav

कार्यक्रम में अनिल पाठक ने भी नेताजी की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष ऐसे सेवा आयोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास जरूरतमंदों को राहत देने के साथ समाज में सहयोग और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर प्रसादम के संस्थापक विशाल सिंह, राजीव द्विवेदी, वामिक खान और पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद समेत कई लोग उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य मुलायम सिंह यादव के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विचारों को आगे बढ़ाना रहा।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment