लखनऊ । Omaxe Group ने राजधानी में अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ओमैक्स कैसिया’ के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है।
रायबरेली रोड स्थित ओमैक्से मेट्रो सिटी टाउनशिप के भीतर विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट को लॉन्च होते ही खरीदारों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।
कुल 360 यूनिट में से करीब 300 फ्लैट शुरुआती चरण में ही बुक हो चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
इस प्रोजेक्ट में 8 टावर बनाए जाएंगे, जिनमें 2बीएचके और 3बीएचके के आधुनिक फ्लैट्स उपलब्ध होंगे।
निर्माण कार्य रेरा के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में होमबायर्स और पार्टनर्स शामिल हुए।

कंपनी के एमडी मोहित गोयल के अनुसार, अब खरीदार बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं, जिससे ऐसे प्रोजेक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।









