लखनऊ : Phoenix Palassio ने धूमधाम से मनाया छठी सालगिरह का जश्न . प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल हब फीनिक्स पलासियो ने अपनी छठी वर्षगांठ को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
पांच दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन, कला, संगीत और खरीदारी से जुड़े कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह की शुरुआत ग्रैंड केक कटिंग के साथ हुई। इसके बाद पूरे आयोजन के दौरान लाइव वॉयलिन और जैज़ परफॉर्मेंस ने माहौल को खास बना दिया। डीआईवाई एक्टिविटीज में बच्चों और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
फेवरेट कैरेक्टर पेंटिंग, बीड आर्ट, क्राफ्ट मेकिंग, फेस पेंटिंग और कई रचनात्मक गतिविधियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। छह वर्षों के सफर में फीनिक्स पलासियो ने लखनऊ में शॉपिंग, फूड और मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
वर्षगांठ समारोह के दौरान ग्राहकों के लिए विभिन्न ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स और एंड ऑफ सीजन सेल भी आयोजित की गई, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि यह आयोजन ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते और विश्वास का उत्सव है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। पांच दिवसीय कार्यक्रम उत्साह और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।









