बरेली : Phoenix United बरेली में होगा जन्माष्टमी पर जश्न . भक्ति, संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर एक खास शाम फीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में सजेगी।
जन्माष्टमी के इस अवसर को खास बनाने के लिए 3 सितंबर को शाम 5.30 बजे से भजन जैमिंग और कृष्ण लीला डांस का विशेष आयोजन किया जा रहा है।
इस खास आयोजन में श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के रंगों को नृत्य और भजन जैमिंग संगीत के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।
एस.आर. फ्यूज़न डांस ट्रूप की आकर्षक कृष्ण लीला नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी, वहीं सर्वज्ञ बैंड की भजन परफॉर्मेंस से पूरा माहौल कृष्णमय हो उठेगा।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा शहरवासियों को खरीदारी से आगे बढ़कर ऐसे अनुभव देना है,
जो लोगों को हमारी संस्कृति व परंपराओं से भी जोड़ें। हम बरेलीवासियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ आएं और कृष्ण भक्ति, संगीत एवं नृत्य से सजी इस यादगार शाम का हिस्सा बनें।









