Potato की बदहाली पर राजपाल कश्यप ने सरकार घेरा

Potato की बदहाली पर राजपाल कश्यप ने सरकार घेरा

कन्नौज : समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपाल कश्यप ने कन्नौज में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

तीन दिवसीय PDA जन पंचायत के बाद जिला सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आलू की कम कीमत, बिजली संकट और विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बताया।

राजपाल कश्यप के मुताबिक कन्नौज में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती पर निर्भर हैं, लेकिन बीते दो वर्षों से उन्हें उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बाजार में मांग और कीमत कमजोर रहने से किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ी हैं। सरकारी खरीद के आश्वासन का भी किसानों को पर्याप्त फायदा नहीं मिलने का उन्होंने आरोप लगाया।

उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए। कश्यप ने कहा कि बारिश कम होने की स्थिति में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की जरूरत अधिक है,

लेकिन कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या परेशानी बढ़ा रही है। इत्र पार्क के मुद्दे पर उन्होंने दावा किया कि पिछली सपा सरकार के दौरान कन्नौज के इत्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की योजना बनाई गई थी।

Potato की बदहाली पर राजपाल कश्यप ने सरकार घेरा

उन्होंने मौजूदा सरकार में परियोजना के अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ने का आरोप लगाया। सपा नेता ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, जलनिकासी और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे भी उठाए।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर जनता में नाराजगी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment