Rajya Mantri ने बांटे आवास स्वीकृति पत्र, लाभार्थियों के खिले चेहरे

Rajya Mantri

रामसनेहीघाट बाराबंकी : Rajya Mantri ने बांटे आवास स्वीकृति पत्र, लाभार्थियों के खिले चेहरे . पक्के मकान का सपना देख रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए बनीकोडर में आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना कार्यक्रम खुशियों भरा साबित हुआ।

विकासखंड बनीकोडर सभागार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बनीकोडर, पूरेडलई, सिरौलीगौसपुर और दरियाबाद विकासखंड के लाभार्थी शामिल हुए।

प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने आवास निर्माण के लिए सहायता राशि को बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया है, जिससे लाभार्थी बेहतर और मजबूत घर बना सकें।

Rajya Mantri

उन्होंने कहा कि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में अब तक 50 हजार से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। राज्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि गरीबों को राशन, उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा, बीडीओ संस्कृता मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने सरकार का आभार जताते हुए जल्द अपना पक्का घर बनाने की उम्मीद व्यक्त की।

plugins
Author: plugins

Leave a Comment