लखनऊ । Rotary Club Lucknow Trans Gomti में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल का आधिकारिक क्लब दौरा (ओसीवी) गोमती नगर स्थित होटल मर्करी में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
यह दौरा क्लब की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों और परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
इसमें रोटरी के सात प्रमुख फोकस क्षेत्रों और चार सेवा आयामों के अंतर्गत संचालित अभियानों की जानकारी साझा की गई, जिससे क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से सामने आई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब की टीम भावना, पारदर्शी कार्यशैली और प्रभावशाली प्रकल्पों की सराहना की।
उन्होंने वित्तीय विवरण और परियोजना रिपोर्ट्स को सुव्यवस्थित बताते हुए संतोष व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष पूर्वी मित्तल ने भविष्य में भी समाज हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।









