Samajwadi Party ने मुरादाबाद देहात से चुनावी तैयारियों को नई धार दी

Samajwadi Party

मुरादाबाद : Samajwadi Party ने मुरादाबाद देहात से चुनावी तैयारियों को नई धार दी . मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की।

वरिष्ठ कार्यकर्ता नवाब प्रधान के आवास पर हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नवाब प्रधान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव कय्यूम प्रधान मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कय्यूम प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाते हुए गांव-गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी, उसके समर्थन में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव अभियान चलाया जाएगा।

Samajwadi Party

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। बैठक में हाजी शाहिद, अतीक चौधरी, बेरियम भाई, राज वारसी, गुड्डू भाई, हाजी फहीम, हाजी गुलाम, साबिर भाई, मोहम्मद नफीस, बलबीर सिंह, मास्टर बबलू यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शरीफ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

plugins
Author: plugins

Leave a Comment