लखनऊ : Samsung इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू, 20 हजार युवाओं को मिलेगा एआई प्रशिक्षण . आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की युवा प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए सैमसंग इंडिया ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस (SIC) 2026 की शुरुआत की है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के 10 राज्यों में 20 हजार युवाओं को एआई से जुड़े उन्नत और रोजगारपरक कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सैमसंग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुसार तैयार करना और भारत में भविष्य के एआई विशेषज्ञों की मजबूत टीम विकसित करना है।
कार्यक्रम का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया और टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से किया जाएगा।
18 से 25 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों को एआई की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और वास्तविक तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।

इससे युवाओं को एआई इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट एवं सीईओ जे.बी. पार्क ने कहा कि एआई दुनिया में बड़े बदलाव का माध्यम बन रहा है और भारत की युवा शक्ति इस क्षेत्र में नेतृत्व कर सकती है।
2022 में शुरू हुए सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत अब तक 26,500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि यह पहल तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान, रचनात्मक सोच और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को भी मजबूत करेगी।








