लखनऊ : Samsung ने गेम्सकॉम 2026 में अपनी नई पोर्टेबल SSD सीरीज के तहत P9 और P7 मॉडल पेश किए हैं। USB4 तकनीक से लैस इन ड्राइव्स को तेज स्टोरेज, बेहतर कनेक्टिविटी और अलग-अलग उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
सीरीज का फ्लैगशिप P9 प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स और हाई-परफॉर्मेंस वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह 4,000 MB/s तक की सीक्वेंशियल रीड स्पीड और 3,800 MB/s तक की राइट स्पीड हासिल कर सकता है।
इसकी रीड-राइट क्षमता पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब दोगुनी बताई गई है। P9 की सबसे खास बात इसका 8TB स्टोरेज विकल्प है। सैमसंग इसे दुनिया का पहला 8TB USB4 पोर्टेबल SSD बताती है।
डिवाइस 12K डायरेक्ट रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बड़े RAW फाइल और हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो के साथ काम करने वाले प्रोफेशनल्स को सुविधा मिलेगी।

वहीं, P7 को रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मनोरंजन के लिए तैयार किया गया है। यह कंप्यूटर, स्मार्टफोन, कैमरा और गेमिंग कंसोल सहित कई डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
P7 ने दो मीटर ड्रॉप और अन्य टिकाऊपन परीक्षण भी पूरे किए हैं। नई सीरीज 1TB, 2TB, 4TB और 8TB क्षमता में सितंबर के पहले सप्ताह से उपलब्ध होगी।








