लखनऊ : Tata Hitachi बौमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए अपनी नई मशीनों और तकनीकी समाधानों की व्यापक रेंज प्रदर्शित करेगी।
कंपनी इस मंच पर एनएक्स30 नियो और जैडएक्सिस 40 यू जैसे नए मॉडल पेश कर कॉम्पैक्ट इक्विपमेंट सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को विस्तार देगी।
प्रदर्शनी में कंपनी के पैवेलियन पर मिनी एक्सकेवेटर, इलेक्ट्रिक मशीनें, विभिन्न क्षमता वाले एक्सकेवेटर, बैकहो लोडर और व्हील लोडर नजर आएंगे।
इनमें एनएक्स30 नियो, एनएक्स50, एनएक्स80 और इलेक्ट्रिक ई-33यू जैसे मॉडल अलग-अलग जरूरतों के लिए तैयार किए गए हैं।
वहीं, जैडएक्सिस 140 एच, ईएक्स 210 एलसी वैल्यू+, ईएक्स 215 एलसी प्राइम, जैडएक्सिस 220 एलसी अल्ट्रा और ईएक्स 350 एलसी प्राइम भारी निर्माण कार्यों के लिए कंपनी के विकल्प दिखाएंगे।
बैकहो लोडर श्रेणी में शिनराय प्राइम और शिनराय प्रो तथा टीएल 340एच प्राइम व्हील लोडर भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे।
कंपनी रॉक ब्रेकर, बकेट क्रशर और बकेट स्क्रीनर जैसे अटैचमेंट भी प्रदर्शित करेगी, जिनका उपयोग अलग-अलग एप्लीकेशन में किया जा सकता है।

टाटा हिताची के मुताबिक कॉनसाइट और इनसाइट जैसे डिजिटल तथा टेलीमैटिक्स समाधान मशीन प्रदर्शन और रखरखाव से जुड़ी निगरानी में सहायता करते हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक संदीप सिंह ने प्रदर्शनी को ग्राहकों और निर्माण उद्योग के भागीदारों से संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बताया।









